प्रबुद्ध भारती द्वारा सम्मान समारोह 12 को

बिर्रा। प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा के तत्वाधान में सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन के जन्म दिवस 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में 12 सितंबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें आप सभी बुद्धजीवी वर्ग से अपेक्षा की जाती है कि नियत स्थान एवं समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाकर हमें अनुग्रहित करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. गोपी सिंह ठाकुर जी (जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला सक्ती), विशिष्ट अतिथि मान. गगन जयपुरिया जी (सभापति जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा, मान. डां. मुकेश कुमार जी प्राचार्य (शास. नवीन महाविद्यालय बिर्रा), मान. एफ.एल. साहू जी (प्राचार्य शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बिर्रा), मान. देवप्रसाद तिवारी जी प्रदेश (उपाध्यक्ष किसान संघ), अध्यक्षता मान. गिरिजा कुमार दुबे जी (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बिर्रा) होंगे। आयोजन को लेकर संरक्षक महाराम कश्यप, श्रीमती कीर्ति सिंह, हीरालाल कश्यप, उपाध्यक्ष मोहनलाल कश्यप, मनोज कुमार तिवारी जी, डॉ उमेश दुबे, कोषाध्यक्ष अभिराम कश्यप, सहसचिव पिताम्बर कश्यप, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, मुरारीलाल थवाईत, देवचंद यादव, नरेंद्र यादव, तिजाऊराम पटेल, पितांबर कश्यप, देवप्रसाद भारद्वाज, अवधेश कुमार कश्यप, सौखीलाल पटेल, सुरेश चंद कर्ष, कमलेश कुमार गुप्ता, कुशल पटेल, मनीष वैष्णव, फिरतसिंह गोंड, बहोरन धीवर, परदेशी, शत्रुघन सहित प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा जूटे हुए हैं।