जांजगीर-चांपा

सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई और सम्मान समारोह संपन्न

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत सवै आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सोनादह में 13 मार्च 2026 को कक्षा 8वीं के बच्चों का विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा कर शुरू किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक, फूल से स्वागत किया गया साथ ही समिति द्वारा सत्र 2024-2025 केंद्रीय वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काविसी मानिकपुरी, ईशा कुर्रे, रीना चंद्रा को प्रमाण पत्र, श्रीफल पेन देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों व विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिसमें युधिष्ठिर खूंटे, आनन्द कुर्रे, दीपक टंडन, सोनकुवर खूंटे, संतोषी टंडन, नंदकुमार चन्द्रा, कमल खुंटे, निर्मल दास महंत सहित स्कूल स्टॉफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य शशि मानिकपुरी ने किया तथा अश्वनी महंत ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker