जांजगीर-चांपा

लाखों की आमदनी पर व्यवस्था पर कुछ ख़र्च नहीं

क्षेत्र के दैनिक व साप्ताहिक बड़े बाजार का मामला

बिर्रा। क्षेत्र के सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार में बरसात के मौसम में व्यापारियों और आम लोगों को बाजार में कीचड़ और गंदगीयुक्त माहौल का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा का है। जहां प्रतिदिन शाम को दैनिक बाजार का संचालन होता है और गुरूवार को साप्ताहिक बाजार में दूर-दूर से व्यापारी और लोगों का द्वारा खरीदारी करने आते हैं। बकायदा व्यापारियों का रसीद काटा जाता है पर ठेकेदार द्वारा रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात में कीचड़ का साम्राज्य होता है और लोग गंदगी युक्त वातावरण में लेनदेन करने मजबूर हैं। क्षेत्र के सभी गांवों से लोग सब्जी खरीदने के लिए आते और बाजार की गालियां में पानी भरा और कीचड़ रहता है। पंचायत को लाखों का आमदनी दिलाने वाला बिर्रा बाजार में इन दिनों बेजाकब्जा की भरमार हो गई है ऐसे में बिर्रा का बाजार सिमटता जा रहा है। जिस पर न तो पंचायत के लोग और न ही गांव के अन्य लोगों को भी कोई सरोकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker