सक्ती

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत जैजैपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

सक्ती। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत जैजैपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत बरेकेलकला में नाली निर्माण कार्य एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दर्राभांटा, गलगलाडीह, तुषार, बोङसरा, परसदा, गुंजियाबोड तथा पिसौद, ठठारी में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण कार्य, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे आवास सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों और हितग्राहियों को शीघ्रता से आवास कार्य पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया। ग्राम पंचायत लालमाटी में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय सीमा के अंदर कराए जाने का निर्देश दिया गया तथा सीसी रोड कार्य गुणवत्ताहीन पाए जाने के कारण संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिश जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना, पेंशन हितग्राही, राशन कार्डधारी इत्यादि हितग्राहियों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली गई। सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री बी पी साहू, तकनीकी सहायक जैन जाटवर व राकेश चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker