छत्तीसगढ़

जैजैपुर में धूमधाम से मनाया गया भक्त माता कर्मा जयंती।शोभा यात्रा निकालकर साहू समाज ने दिया एकता और समानता का परिचय।

जैजैपुर :- नगर में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में कर्मा दल और डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा एवं भगवान श्री कृष्ण जी के आरती कर किया गया। शोभायात्रा गुडी चौक से प्रारंभ होकर वसुंधरा मंदिर , पुलिस थाना , राम मंदिर , पुराना बस स्टैंड , नया बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान में समाप्त हुई। जहां सामूहिक आरती के पश्चात समाज के बच्चों द्वारा जीवन्त झांकी का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहू समाज के जिला संगठन सचिव प्रहलाद साहू एवं आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष जिवेन्द्र बहादुर साहू ने किया।
उपस्थित लोगों को अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया।
पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने अपने उद्बोधन में माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में बताया और कहा कि भक्त माता कर्मा ने अपने त्याग और तपस्या से तेली समाज को पहचान दी है। सभा को संबोधित करते हुए साहू समाज के जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कर्मा जयंती की बधाई देते हुए समाज की एकता और एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मेमकुमार साहू , जिला संगठन सचिव श्रीमती षडेश्वरी साहू , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू , जैजैपुर तहसील अध्यक्ष नरसिंह साहू , शक्ति तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू , वरिष्ठ समाजसेवी पतिराम साहू , जैजैपुर नगर अध्यक्ष जिवेन्द्र बहादुर साहू , सेंदरी परिक्षेत्र अध्यक्ष रामकुमार साहू , हसौद परिक्षेत्र अध्यक्ष नेतराम साहू , सेंदुरस परिक्षेत्र अध्यक्ष देवनारायण साहू , ठठारी परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू रायपुरा परिक्षेत्र अध्यक्ष बुद्धेश्वर प्रसाद साहू , सुनीता साहू मालती साहू , आत्माराम साहू , हरीराम साहू , पुनुलाल साहू , प्रमोद कुमार , यश , देवेन्द्र , संजय , डिगम्बर , सुरेंद्र , राजकुमार , अमृतलाल , विश्वकान्ता , मिलनराम , महाविजय , रविकांत , शत्रुघ्न , मनोज , संतोष सहित महिलाएं युवा बुजुर्ग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के बाद कार्यक्रम का समापन भोज के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ भोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker