
जांजगीर-चांपा। जिले में आज सुबह बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर – किकिरदा मोड के पास चिस्दा के तरफ से आ रही मोटरसाइकिल में सवार दम्पती बिर्रा तरफ से जा रही ट्रेलर गाडी़ से टक्कर हो गई। घटना ठंड में कोहरे के कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले खोखरा निवासी राधेश्याम कहार कि पत्नी है जिसकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है, मोके पर बिर्रा पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी है।


