
जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत करनौद के रथलाल डडसेना का आकस्मिक निधन हो गया है। वह सेवा सहकारी समिति करनौद में संस्था प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे, उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उसके पुत्र ने दी। इस प्रकार अपने भरे-पूरे परिवार को छोड़ कर जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, इनकी अंतिम यात्रा में परिवार, स्वजातीय बंधु सहित बड़ी संख्या नगरवासी व स्नेहीजन शामिल हुए।



