सक्ती

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी जनपदों और गांव गांव में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संबंध में सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि करने के लिए विभिन्न आयोजन कर लोगों को जागरूक करने कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 7 बजे अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कराने के निर्देश दिए। उसके पश्चात मुख्य समारोह में शामिल होने कहा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मैदान व्यवस्था, मंच, परेड एवं रिहर्सल, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण कार्ड, रंगीन गुब्बारे, फूल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं शहीद परिवारों को सम्मान सहित आमंत्रित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप रजत जयंती वर्ष 2025-26 का सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व विभाग के ई-कोर्ट न्यायालयो में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी निर्माण की स्थिति सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा किए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को खरीफ फसलों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण 15 अगस्त से शुरू कर 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विभागवार जानकारी ली तथा तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग,  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker