सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया

नवागढ़। भगवान परशूराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा द्वारा एस डी महाविद्यालय नवागढ़ में विप्र बंधुओं द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में भगवान परशुराम जी व स्वामी विवेकानंद जी के विशाल प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय कक्ष में नन्हा संगीत कलाकार प्रवीण कुमार तिवारी ने संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का गायन किया। तबला में संगत तबला वादक संतोष कुमार कश्यप ने दी। साथ ही सभी उपस्थित विप्रजन सामूहिक पाठ में सहभागिता निभाई। तत्पश्चात भगवान श्री परशुराम जी की सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण व सामूहिक भोज का आयोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
समीति द्वारा विशेष चर्चा में निर्वाचन संबंधी जानकारी व आगामी जून माह में स्वजातीय प्रतिभावान विद्यार्थियों व समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्याख्याता मनोज कुमार तिवारी को महाविद्यालय के संचालक व सीमित द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी, संयोजक मनोज कुमार तिवारी, सचिव डॉ कमलेश पांडेय, धन्य कुमार पाण्डेय, शैलेष दुबे, धनेश मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, तोषण प्रसाद तिवारी, बसंत कुमार दुबे, विजय दुबे, श्रीमती इंदू तिवारी, संजय तिवारी, भूवनेश्वर चौबे सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।