जांजगीर-चांपा

बिर्रा में माता परमेश्वरी यज्ञ महापुराण की निकली भब्य कलशयात्रा

बिर्रा। समस्त देवांगन समाज बिर्रा द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी यज्ञ महापुराण का शुभारंभ शोभायात्रा से शुरू हुई। कथास्थल देवांगन धर्मशाला बिर्रा में 30 जनवरी को सुबह भब्य कलशयात्रा के साथ संगीतमय मां परमेश्वरी यज्ञ महापुराण का शुभारंभ में समाज के सभी महिला पुरुष व समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

कथावाचक किशन राय जी रथ पर सवार होकर ग्राम भ्रमण करते हुए मां परमेश्वरी की जयघोष के साथ बिर्रा कंकालीन मंदिर भाटापारा मुख्य मार्ग सड़कपारा में जगह जगह पूजा अर्चना करते हुए बस स्टैंड चौक, ठाकूरदेव मुहल्ला, दीवान मुहल्ला, घनवासागर पारा, शांति चौक, मुख्य मार्ग चांपा रोड से मां चंडी देवी मंदिर गरजना तालाब में जल भरकर पुनः कथा स्थल देवांगन धर्मशाला बिर्रा पहुंची। तत्पश्चात देवी आह्वान, वेदी पूजन के साथ प्रथम दिवस देवी महात्म्य की कथा सुनाई गई। मुख्य यजमान के रूप में नारायण देवांगन (मेहर) सपत्नीक देवी भागवत सिर पर धारण किए हुए थे। आयोजन को लेकर मूलचंद देवांगन, पालेश्वर, प्रकाश,संजय, विजय, रितेश, मुकेश, रोशन, विनोद, खोगेंद्र, देवलाल, रोहित, तुलेश्वर देवांगन, देवेंद्र,किशन, रामकृष्ण, राकेश, रवि, शंकर, जीवन सहित समस्त देवांगन समाज व ग्रामवासी व बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुए हैं। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2:30 बजे से, महाआरती शाम 7 बजे व भंडारा रात 9 बजे से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker