जांजगीर-चांपा

सावन शिवरात्रि पर हुई राजमहल बिर्रा में विशेष पूजन

बिर्रा। सावन के पवित्र महिने के तेरहवें दिन श्रवण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (सावन शिवरात्रि पर्व) पर राजमहल बिर्रा में विशेष पूजन व रूद्राभिषेक आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में पियुष सिंह सोमू बाबा शामिल हुए।

आचार्य श्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व की तरह सावन शिवरात्रि व्रत में शिवपूजन का विशेष महत्व है। पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर गौरी कलश तोरण नवग्रह आदि की विधिवत पूजन कर शिवलिंग की पूजन व रूद्राभिषेक करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना पूरी होती है। इस अवसर पर राजमहल की माताएं और परिजन विशेष रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker