वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के बच्चे हुए पुरुस्कृत

सक्ती। शहीद नंदकुमार कुमार पटेल विश्वविद्यालय के तरफ से ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम में महाविद्यालय के बच्चों ने किया प्रतिनिधित्व खो-खो पुरुष वर्ग की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पुरुलिया पश्चिम बंगाल में 2 से 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ। जिसमें महाविद्यालय के गौरव बच्चे मयंक जलतारे, कृष्ण यादव, रूपेश, कैलाश, चंदन, विशाल सिंह ने भाग लिया, महिला वर्ग खो-खो ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम बालासोर ओडिशा में आयोजित हुआ जिसमें चंद्रकांता, सुकृता, कुमारी बरेठ ने भाग लिया, साथ ही पुरुष वर्ग वालीबॉल इंटर यूनिवर्सिटी गेम प्रतियोगिता बिहार में आयोजित हुआ जिसमें रेमन भारद्वाज, समीर, राजेंद्र, भूपेंद्र और महिला वर्ग वालीबॉल इंटर यूनिवर्सिटी गेम गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ, जिसमें मुस्कान, काजल बरेठ, प्रतिभा महंत ने भाग लिया था कुल 16 बच्चों ने महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर गौरवान्वित किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यू एन जायसवाल मैडम ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किए, साथ ही श्री अशोक जलतारे पालक संघ अध्यक्ष ने बच्चों की उत्साह वर्धन के रूप मे आशीर्वाद दिए, वही पालक संघ सदस्य के रूप में श्री प्रकाश चंद्रा (पूर्व सरपंच पीहरिद) उपस्थित रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री रूपेश आदित्य ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। सम्मान समारोह में डॉ बी डी जांगड़े, क्रीड़ा प्रभारी श्री वासुदेव एक्का, श्री आर के कुर्रे, श्री एल आर कोसरिया, श्री आर आर खूंटे, डॉ योगेश्वर बघेल, श्री नरेश कुमार राठौर, श्री मनीष बंजारे, श्री लखन भास्कर साथ ही महाविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




