छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश और अंधड़ की संभावना

प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

प्रदेश में कोरबा में सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

छत्तीसगढ़ में कोरबा रहा सबसे ज्यादा गर्म

शुक्रवार को कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस कोरबा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड आदि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker