जांजगीर-चांपा

सीजीपीएसी का रिजल्ट जारी, करनौद के रोशन देवांगन ने 33वां रैंक लाकर गांव का बढ़ाया मान

जांजगीर-चांपा। सीजीपीएसी 2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट गुरूवार की देर रात जारी कर दिया गया जिसमें बम्हनीडीह ब्लॉक के करनौद निवासी रोशन देवांगन को सफलता मिली है वह 33वां रैंक लाकर गांव का नाम रोशन किया है। गौरतलब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नवंबर 2024 में पीएससी ने 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। 17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित कई पदों पर इसके माध्यम से भर्ती होगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। इसके बाद जून में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी पद से तीन गुना अधिक परीक्षार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाता है। योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर 643 का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया। 10 नवंबर से प्रारंभ हुआ साक्षात्कार 20 नवंबर तक चला। बीते वर्षों की परंपरा का पालन करते हुए इंटरव्यू के अंतिम दिन 20 नवंबर को ही परिणाम घोषित कर दिए गए।

जिसमें बम्हनीडीह ब्लॉक के करनौद निवासी रोशन देवांगन को 33वां रैंक प्राप्त हुआ है, वहीं उनकी इस सफलता से गांव में हर्ष का माहौल है, वहीं अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। रोशन देवांगन ने हमारे मीडिया प्रतिनिधि से कहा कि मैं मेरे पहले की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ किया था वही से मेरा पढ़ाई कि अच्छी शुरुआत हुआ है और आगे कि पढ़ाई में लगातार जारी रखा एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं कि परीक्षा में टॉप टेन में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि से पिता – सीताराम माता – जानकी देवी देवांगन, सरपंच रेवती शैलेन्द्र डडसेना, घन्नू डडसेना, रविशंकर जलतारे, दुर्गा प्रसाद डडसेना, राजेन्द्र जांगड़े, शुभम पटेल सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker