जांजगीर-चांपा

शासकीय प्राथमिक विद्यालय में नेवता भोज एवं होली मिलन

बिर्रा। विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल केन्द्र तालदेवरी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालदेवरी में पदस्थ श्रीमती उषा मधुकर जी के जन्मदिवस पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालदेवरी में नेवता भोज एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी आर सी सी आदरणीय श्री एच के बेहार गुरुदेव, विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री मुरारी लाल थवाईत सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, श्री अरुण कुमार कश्यप सेवा निवृत्त शैक्षिक समन्वयक, श्री लखन लाल कश्यप शैक्षिक समन्वयक बिर्रा, श्री गुरु प्रसाद भतपरे शैक्षिक समन्वयक सिलादेही, श्री ललित मनहर शैक्षिक समन्वयक, नवनिर्वाचित सरपंच सीमा शुकलाल सोनवानी, छेदी राम साहू, रतीराम पटेल, लकेश्वर साहू जी शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष जी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। उपस्थित सभी मेहमानों और छात्र छात्राओं के साथ श्रीमती उषा मधुकर ने अपनी जनमदिन का केक काटकर सभी छात्र छात्राओं में बांटा गया। तत्पश्चात समस्त छात्र छात्राओं को भोजन के साथ पूरी मिठाई खिलाकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भोजन ग्रहण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चरणसिंह खैरवार प्राचार्य, पापिया चक्रवर्ती, बबीता भगत, कुसुम उरांव, ओमप्रकाश पटेल प्रधान पाठक, मथुरा मधुकर प्रधान पाठक, योगेश निर्मलकर, मनबोध पटेल पू मा शाला बसंतपुर, बंधु राम साहू, हेमंत कश्यप, नवधा राम चंद्रा पू मा शाला बोरसी, कन्हैया लाल देवांगन, पंकज यादव, मनोज पाटले, श्वनी आजाद, श्रीगेन्द राय, छबि कुमार पटेल प्रा शाला बोरसी, तीनों स्कूल के सफाई कर्मचारी रसोइये और तीनों स्कूलों के छात्र छात्रायें उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker