छत्तीसगढ़
26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में मौसम सामान्य

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर इन 7 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं 19 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का ही अलर्ट है। कोरिया, जीपीएम, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग इन सात जिलों में सामान्य रहेगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन सकता है, जो मानसूनी गतिविधियों को मजबूत कर सकता है। इस कारण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों और रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।




