जांजगीर-चांपा

पेपर लीक के बाद फिर हुई बोर्ड 12वीं की परीक्षा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा की हिन्दी विषय की परीक्षा पुनः 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। जिसमें बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालदेवरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। केंद्राध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 233 परीक्षार्थी में 3 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं आज के पेपर में नायब तहसीलदार श्री संजय बरेठ बम्हनीडीह द्वारा निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि 14 मार्च 2026 को 12वीं हिन्दी विषय की प्रश्नपत्र के लीक होने से परीक्षा को निरस्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker