रक्तदान महादान है एक बार रक्तदान कर हम भी कई जिंदगी बचा सकते हैं – गगन जयपुरिया

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत मां चंडी देवी की पावनधरा ग्राम पंचायत बिर्रा में आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर द्वारा द्वितीय वर्ष रक्तदान शिविर व मोतियाबिंद निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 9 बजे से ही रक्तदान करने वालों की भीड़ होने लगी। दोपहर 12 बजते ही रक्तवीरों का आंकड़ा 100 से पार पहुंच गया। वहीं एक और कैम्प में मोतियाबिंद निदान शिविर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिन्हें स्पेशल बस द्वारा आपरेशन हेतु रायपुर भेजा गया। सफ़ल आपरेशन पश्चात निज निवास पहुंचाया जाएगा। रक्तदान शिविर में विशेष रूप से गगन जयपुरिया जी उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत जांजगीर-चांपा, मनोज कुमार तिवारी सेवानिवृत्त व्याख्याता, रितेश रमण सिंह छोटू बाबा जनपद सदस्य, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, डॉ कुश पटेल, देवेन्द्र कुमार नामदेव, अवधेश कश्यप, हेमंत देवांगन, आरतीलाल कश्यप, लखनलाल देवांगन सम्मेलाल यादव, भोलाराम देवांगन, एकांश पटेल, लोकपाल, पंचराम कश्यप, विनय कश्यप, रितेश देवांगन, चित्रभानू पांडेय, राघवेन्द्र पांडेय, सुरेश कुमार कर्ष, सिद्धार्थ तिवारी, भूपेंद्र कुमार कश्यप, मदन साहू बतौर अतिथि शामिल हुए।

शिविर की प्रसंशा करते हुए गगन जयपुरिया ने कहा कि सभी दान में रक्तदान महादान है जिससे एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। रक्तदान करने से विभिन्न भ्रांतियां फैली हुई है कि रक्तदान करने से शरीर को नुकसान होता है परंतु इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है किन्तु रक्तदान करने से शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। व्याख्याता मनोज तिवारी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में जो रक्तचाप आदि की जो समस्या रहती है वह दूर हो जाती है । वहीं जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, डॉ कुश पटेल, जितेन्द्र तिवारी, भूपेंद्र कश्यप, कमल खूंटे, मदन साहू, कार्तिक पटेल, सुनील थवाईत, राजू, दुष्यंत कश्यप ने भी रक्तवीरों का उत्साह वर्धन करते हुए रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रक्तवीरों को प्रशस्ती पत्र, हेलमेट व स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया। हेलमेट वितरण को बहुत नेक पहल बताया गया और इससे यातायात के नियमों के पालन की जागरूकता मिल रही है।
आशीर्वाद ब्लड सेंटर संस्था से निखिल पटेल व भूवनेश्वर देवांगन ने बताया कि संस्था के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को समयानुसार लोगों को रक्त की उपलब्धता हो जाए इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीच-बीच में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में जय मां डोकरी दाई मेडिकल स्टोर के संचालक भूपेन्द्र कुमार कश्यप ने अपने जीवन में 14 वीं बार रक्तदान किया। वहीं बिर्रा वार्ड क्रमांक 13 के पंच छोटेलाल केंवट ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं को जागरूक किया। सुनील थवाईत ने चौथी बार तो मोहन साहू ने दुसरी बार व सोनादह के गौतम कुर्रे ने चौथी बार रक्तदान किया।
आयोजक ने बताया कि बिर्रा में यह हमारी संस्था का दूसरी बार आयोजन है। इसके साथ ही इस बार आंखों की जांच के साथ मोतियाबिंद निदान शिविर का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों को उनके एक सहयोगी के साथ मोतियाबिंद आपरेशन के लिए स्पेशल बस द्वारा रायपुर भेजा गया है, आपरेशन पश्चात सकुशल घर वापस लौटाया जाएगा। इस बार लगभग 180 युनिट रक्त संग्रहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने निखिल पटेल, भूवनेश्वर देवांगन, दुष्यंत कुमार कश्यप, देवेन्द्र नामदेव, पुष्पेन्द्र श्रीवास, प्रकाश देवांगन, राजेन्द्र देवांगन, अरूण श्रीवास, ओम, विजेन्द्र देवांगन सहित आशीर्वाद ब्लड सेंटर के सहयोगी चिकित्सक एवं कार्यकर्ता शामिल थे।




