सक्ती

25 और 26 नवम्बर को आयोजित किए जाएंगे ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव

सक्ती। युवाओं और विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आगामी 25 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन नंदेली खेल मैदान, सक्ती में उक्त तिथि को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। जिनके माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker