जांजगीर-चांपा

बिर्रा में सज चुका है रंग गुलाल पिचकारी की दुकानें

जांजगीर-चांपा। रंगो का पर्व होली का त्यौहार 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। होली को लेकर बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत बिर्रा सहित घिवरा, किकिरदा, बसंतपुर, देवरहा, देवरानी, सिलादेही, मौहाडीह, गतवा, बोरसी, करनौद, तालदेवरी, सेमरिया, बनडभरा, डभराखुर्द, सोनादह आदि आसपास के गांवों में तैयारियां शुरू हो गई है। जगह-जगह डंडा नृत्य दल, होली की लकड़ियां एकत्रित की जा रही है। तहसीलदार बम्हनीडीह व पुलिस विभाग से बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने सभी गांव के सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ग्राम कोटवारों और व्यापारी वर्ग की आवश्यक बैठक लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में रंग, गुलाल, पिचकारी आदि की दुकानें सज चुकी है। इस बार इन सामानों की कीमतों में कोई खास वृद्धि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker