जांजगीर-चांपा

राम नाम सप्ताह यज्ञ का भूमिपूजन संपन्न, डेढ़ सौ साल से चली आ रही परम्परा का नया अध्याय 30 अक्टूबर से

जांजगीर-चांपा। यज्ञ समीति बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित डेढ़ सौ साल से अधिक समय से चली आ रही परंपरा श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ राजमहल के पास 30 अक्टूबर से होने जा रहा है। आयोजन का यह 155 वां वर्ष है। जिसका भूमिपूजन आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य यजमान के रूप में हेमेंद्र रमण सिंह राहूल बाबा जी सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रसाद वितरण कर आयोजन को लेकर आमंत्रण पत्र सहित विभिन्न जिम्मेदारी बांटी गई। इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी होंगे। वरणीय पंडितों में चित्रभानू पांडेय, भागवत प्रसाद पांडेय, गुलाबचंद तिवारी, नरोत्तम पांडेय, संदीप पाण्डेय, विजय तिवारी, सप्त विप्र बंधुओं द्वारा राम नाम जप किया जाएगा। ज्योति कलश रक्षक ताराचंद वैष्णव होंगे। राम नाम सप्ताह यज्ञ 30 की सुबह मठ मंदिर से राजमहल बिर्रा के युवा राजकुमारों एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किर्तन भजन कर राम सीता और लक्ष्मण की प्रतीमा को यज्ञस्थल लाया जाएगा तत्पश्चात देव आह्वान वेदी पूजन कर किर्तन मंडलियों द्वारा भजन के साथ शुभारंभ होगा। जिस समय शुरू होगा उसके आठवें दिन समापन होता है। इस बीच दूरदराज से किर्तन मंडलियों का आगमन होता है। समीति द्वारा सभी किर्तन मंडलियों को सम्मान स्वरूप नगद राशि से सम्मानित किया जाता है। प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। 6 नवंबर को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ संपन्न होगा। आयोजन के सफल संचालन हेतु यज्ञ समिति के सदस्य व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker