सक्ती

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेद जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

सक्ती। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचंदा के सहयोग से एक विशेष आयुर्वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद के सिद्धांतों और लाभों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली रही। जिसमें हर घर हर दिन आयुर्वेद के संदेश को लेकर ग्राम कचंदा की गलियों में उत्साहपूर्वक मार्च किया गया। बच्चों ने आयुर्वेद के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नारे लगाए, पाम्पलेट वितरित किए और लोगों को शासकीय आयुर्वेद औषधालय में उपलब्ध उपचार सेवाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

इस आयोजन में डॉ. हेमंत कुमार भार्गव (आयुष चिकित्सक), श्रीमती भगवती चंद्रा (आयुष फार्मासिस्ट) एवं श्री पोरेन्द्र कुमार भारद्वाज (औषधालय सेवक) की सक्रिय उपस्थिति रही। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र शैली है। इस रैली के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का सकारात्मक प्रयास किया गया है। यह आयोजन न केवल आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि बच्चों और समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker