
जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 33-अकलतरा, 34-जांजगीर-चांपा, 35-सक्ती (आंशिक), 37-जैजैपुर (आंशिक) एवं 38 पामगढ़ (अ.जा.) अंतर्गत कुल 1006 मतदान केन्द्रों के फोटोयुक्त/फोटोरहित निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) यथा मदर रोल एवं आयोग के निर्देशानुसार अनुपूरक सूचियों का मुद्रण कार्य किये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य फर्मों से पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवेदन का प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय (सामान्य निर्वाचन) जांजगीर चांपा के लेखा शाखा से 500 (पांच सौ रूपये मात्र) नगद राशि जमा कर अथवा चालान द्वारा शुल्क जमा कर 30 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। उक्त के अतिरिक्त आवेदन प्रपत्र जिले के अधिकारिक वेबसाईट से भी डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं, किंतु आवेदन प्रपत्र प्रेषित किये जाने के पूर्व निर्धारित आवेदन शुल्क कार्यालय में जमा किया जाना अनिवार्य होगा। आवेदन का प्रपत्र अवकाश दिवसों में विक्रय नहीं किया जावेगा तथा अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन की आवेदनकर्ता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि के समक्ष, आवेदन क्रय समिति के सदस्यों के द्वारा खोला जावेगा।
आवेदन की विस्तृत शर्ते निर्धारित तिथि के पूर्व कार्यालयीन कार्य दिवसों में टेण्डर फार्म के साथ प्राप्त की जा सकती है या जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/en/noticecategory/tenders/ में अपलोड टेण्डर फार्म का अवलोकन कर प्राप्त किया सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन बिक्री की अतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 समय 02 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 अपरान्ह 03 बजे, आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 04 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर-चांपा में खोला जाएगा।




