जांजगीर-चांपा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर इकाई के नगर कार्यकारिणी की घोषणा

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर इकाई के नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सिद्धार्थ तिवारी ने दी। कार्यक्रम के शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के पूजा अर्चना व माल्यार्पण के साथ किया गया। उसके बाद नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नए कार्यकारिणी में नगर मंत्री उदय पाण्डेय को निर्वाचित किया गया। नगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष विजय निराला, नगर सह मंत्री अनामिका सिंह, भूमि राठौर, सिवान सिंह, आर्यन सिंह को बनाया गया। वहीं नगर मंत्री बनने के बाद उदय ने कहा कि मैं सदेव छात्र हित एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्य पद्धति में रहकर काम करने की बात की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker