छत्तीसगढ़
गरज-चमक, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम इन दिनों करवट लेता नजर आ रहा है। जहां एक ओर तापमान सामान्य बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।



