
जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष में बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित बिजली खपत, सौर ऊर्जा संरक्षण आदि में बिजली का सदुपयोग करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष, आशीष तिवारी मंडल अध्यक्ष, सोनू जायसवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपायु, आनंद अग्रवाल, अंकित सोनी सहायक अभियंता, युवराज कोशले बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया ने कहा कि हर व्यक्ति को रोटी कपड़ा और मकान के बाद जो बहुत जरुरी है वह बिजली है। आज हमारा सभी काम बिजली पानी निर्भर है। हमें भी चाहिए कि बिजली बचत कर लोगों में जागरूकता लाने सौर ऊर्जा संरक्षण आदि का प्रयोग कर एक अच्छे बिजली उपभोक्ता बनें। इस अवसर पर सहायक अभियंता अंकित सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ विद्युत आपूर्ति विभाग हर समय विभिन्न जनोपयोगी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सभी लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम को आशीष तिवारी, सोनू जायसवाल, आनंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी बिर्रा और आभार कनिष्ठ यंत्री युवराज कोशले ने किया। इस अवसर पर केके सिंह, कांशीराम जायसवाल, श्री महंत, प्रवेंद्र तिवारी, कमल खूंटे सहित विद्युत कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।




