जांजगीर-चांपा

पुलिस ने ग्राम कोटवार दल एवं पत्रकार साथियों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले में 24 अगस्त 2025 को थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटवार दल के प्रत्येक कोटवार एवं पत्रकार बंधुओं को थाना बिर्रा परिसर में मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन में पत्रकार बंधू एवं ग्राम कोटवार भारी संख्या में सम्मिलित हुये।

img 20250825 wa00202268883055412065379 Console Corptech

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिर्रा श्री जय कुमार साहू के द्वारा मंच उद्बोधन के दौरान पत्रकार बंधु एवं ग्राम कोटवारों को जनता के प्रति अच्छे संबंध स्थापित करने एवं निःस्वार्थ भाव से उनकी सहायता करने हेतु संबोधित किया गया एवं ग्राम कोटवारों को समाज व क्षेत्र के प्रति उनकी भूमिका से अवगत कराते हुये ग्राम कोटवारों द्वारा शासन की योजनाओं व क्षेत्र में वर्तमान तेज बारिश के दौरान नदी नाले मे जल स्तर बढ़ने के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा के मद्देनजर मुनादी के अतिरिक्त पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था एवं अन्य कार्यो में सहभागिता बनाये रखने पर उपस्थित समस्त कोटवारों को श्रीफल, शाल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया साथ बिर्रा थाना क्षेत्रातंर्गत के पत्रकार साथियों के कर्त्तव्य निष्ठा एवं क्षेत्र की समस्याओं एवं अन्य जनहित मुद्दो को प्रकाश में लाने के फलस्वरूप उपस्थित पत्रकार बंधुओं को श्रीफल एवं शाल भेट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker