सक्ती
कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही

सक्ती। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मार्गदर्शन में तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में रात्रि लगभग 10 बजे कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाइवा और एक ट्रैक्टर-लोडर को मौके से जब्त किया गया। यह कार्यवाही खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।




