बिजली सुधार कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए लाईनमेन की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के देवरानी गांव में ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य करते वक्त 11 केव्ही करंट की चपेट में आने से लाईनमेन की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब स्टेशन विद्युत वितरण केन्द्र बिर्रा में कार्यरत चंद्रप्रकाश महंत मंगलवार को दोपहर 12:24 बजे कार्यस्थल देवरानी गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे बिजली सुधार कार्य करने से पहले विद्युत बंद की परमिट लिया गया था जिसके बाद सुधार कार्य कर रहे थे, तभी अचानक लाइन में विद्युत प्रवाहित शुरू हो गया और करंट के चपेट में आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुधार कार्य के दौरान बिजली प्रवाहित होने की स्थिति कैसे बनी।



