जैजैपुर

छात्रों को प्रवेश जागरूकता अभियान

सक्ती। जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झालरौंदा में प्रवेश के लिए पालकों और छात्रों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली पूरे गांव में निकाली गई। विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा के द्वारा पालकों से संपर्क करके ग्राम के सभी छात्रों को विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया गया। शिक्षक ने इसके लिए छात्रों को साथ लेकर रैली निकाली और पालकों से संपर्क किया। इस दौरान जो छात्र निरन्तर विद्यालय नहीं आ रहे थे उनसे भी सम्पर्क करके विद्यालय लाया गया। इसके लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पालकों का ध्यान बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए आकृष्ट किया गया। इस रैली का प्रभाव विद्यालय में अच्छी दाखिला के साथ देखने को मिला। जो बच्चे अक्सर विद्यालय नहीं आते थे वे भी विद्यालय आने लगे। पालकों ने शिक्षक के इस प्रयास की सराहना की। हर छात्र को विद्यालय से जोड़ने के लिए आश्वस्त किया। बालवाड़ी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी छात्रों को विद्यालय से जोड़ना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker