सक्ती

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्री मुकेश कुमार बरेठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से लोन स्वीकृत करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम भोथिया निवासी श्री गोकुल प्रसाद साहू ने विद्युत लाईन में लगे केबल को बदलने एवं सुधार करने के संबंध में,तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं समस्त मोहल्लावासी ने नल जल योजना से बने पानी टंकी को शीघ्र ही चालू के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कारीभावर निवासी श्री शनि रात्रे एवं समस्त ग्रामवासी ने आमगांव से कारीभावर तक पहुंच मार्ग से सी सी निर्माण कार्य के संबंध, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा निवासी श्री सुखीराम यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती बिन्दा कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास जारी करने हेतु आदेश प्रदान करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती हेमबाई कुर्रे ने पेंशन राशि जारी करने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बाराद्वार निवासी श्री लीलाधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में ग्राम नाम त्रुटि सुधार कर लंबित किस्तो कि राशि जारी के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी श्री देवचरण देवांगन ने ग्राम रायपुरा के रोड़ में बहुत ही नीचे में पुल डेम का निर्माण हैं जिसमें पानी निकासी को लेकर समस्या के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम डभरा निवासी श्रीमती प्रियंका जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर पंचायत डभरा वार्ड क्रमांक 01 के नियुक्ति करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker