भीषण गर्मी में 3 घंटे कड़ी मेहनत के बाद ट्रांसफार्मर के पैनल में सुधार, ग्रामीणों को मिली राहत

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम सोनादह में बीते 3 से 4 दिनों से ट्रांसफार्मर के पीछे पैनल में खराबी के कारण दो फेस का विद्युत बंद था वहीं एक फेस में लाइट होने के कारण विद्युत जीरो वोल्टेज था, इससे ग्रामीणों को आग जैसे गर्मी में दिन-रात भारी परेशानी होती थी। जिसकी ग्रामीणों द्वारा लाइनमैन एवं जेई राठौर को जानकारी दी गई। बीते दिन 20 मई 2026 को लाइनमैन द्वारा सुधार कार्य किया गया था पर कुछ समय बाद फिर से वहीं जीरो वोल्टेज बिजली व्यवस्था बनी रही। तत्काल इस ऊमस भरे भीषण गर्मी को देखते आज गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम पहुंची, और खराब पैनल की लाइनमैन एवं ग्रामीणों के सहयोग से करीबन 3 घंटे कड़ी मेहनत के बाद सुधार कार्य किया गया। अब ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस दौरान लाइनमैन आकाश साहू व विद्युत विभाग की टीम, पत्रकार कमल खुंटे, हिमालय निराला, लक्ष्मी बर्मन, गौतम कुर्रे, सोनाऊ कुर्रे, विक्रम खूंटे, घासीराम यादव सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। आपको बता दें कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना यह सुधार कार्य करना संभव नहीं था, तथा सरपंच सीमा गोविन्दा खूंटे व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का आभार जताया है।




