सक्ती

जनगणना 2027 : सांसद ने की स्व-गणना, लोगों से सहयोग की अपील

सक्ती। जनगणना 2027 के अंतर्गत आज लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्व-गणना (सेल्फ एनिमेरेशन) कर आमजन के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी स्व-गणना को अपनाकर जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय पर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कराकर इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सक्ती लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा जनगणना कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में जनगणना टीम सक्रिय रूप से कार्य करते हुए स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए गाँव-गाँव पहुंचकर जनजागरूकता अभियान चला रही है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने, स्व-गणना अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker