सक्ती

नवीन जिला पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू, 9 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य

सक्ती। जिले में नवीन जिला पंचायत भवन सक्ती के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भवन के नींव खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा बेस निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को सौंपी गई है। निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए ठेकेदार श्री बालाजी होम्स को 9 माह का समय दिया गया है। लक्ष्य के अनुसार दिसंबर तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker