छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। खासतौर पर रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं, 9 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें। तेज हवाओं और अंधड़ के दौरान सतर्कता बरतना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker