
सक्ती। संस्कार विद्या मंदिर हसौद के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ के टीचरों ने शैक्षिक भ्रमण मैनपाट जिला सरगुजा का भ्रमण किया। इस अवसर पर कक्षा 6वी, 7वी व 8वी के बच्चे लगभग 20 की संख्या में शामिल हुए। यह भ्रमण छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव प्रदान करने में सहायक रहा और इतिहास के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाने में मदद मिली। इस तरह की यात्राएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास और कक्षा में सीखी गई बातों को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस भ्रमण के सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री के आर सोनवानी ने समस्त बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।




