सेमरिया में अखंड नवधा रामायण

बिर्रा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम सेमरिया के गुड़ीपारा में पिछले 9 दिनों से अखंड नवधा रामायण पाठ के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानस मण्डलीयों की सैकड़ो टोली शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने ग्राम के नवीन नवधा रामायण समिति के साथ पुरे गांव के लोगो का भरपूर सहयोग रहा। मानस गायन प्रतियोगिता ने राज्य के चुने हुए पूर्व में राज्य शासन से पुरुस्कार प्राप्त टोली ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे 10 हज़ार से अधिक संख्या में शामिल हुए।
अखंड नवधा रामायण प्रतियोगिता सेमरिया गुड़ीपारा का मानस गायन प्रतियोगिता परिणाम में प्रथम नवदुर्गा मानस मंडली लोहराखोल, द्वितीय उषा मानस मंडली परसदा सक्ती, तृतीय जीवन ज्योति मानस मंडली सेंदूरस, चौथा जय जय श्री राम मानस मंडली दर्राभांठा, पंचम अनिता पटेल मानस मंडली बीरगहनी, षष्ठम राधिका पटेल मानस मंडली नवापारा, सप्तम लकेश मानस मंडली, अष्टम भारती मानस मंडली नवागढ़, नवम जय मां मानस मंडली बोरसी, दशम श्री लाला मानस मंडली तालदेवरी सहित बेस्ट गायक बोरसी, बेस्ट तबला नवागढ़, बेस्ट टीकाकार सेंदूरस, बेस्ट श्रोता तिलकु सतनामी रहें।
स्व लोकनाथ कश्यप के स्मृति में दमयंती कश्यप द्वारा राम नाम बैंक का भी करीब 4500 कॉपी जिसको लेखन कार्य गांव व क्षेत्र के निवासीयों द्वारा किया गया जिसको शबरी धाम मठ मंदिर में राम नाम बैंक में आजीवन के लिए सुरक्षित रखा जायेगा। आयोजन समिति का कहना है इसी तरह से सहयोग रहा तो पिछले 2 वर्ष के भाती आगामी प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जायेगा। समिति को पुरे जिम्मेदारी से संचालित करते हुये रविकांत कश्यप, अमर कश्यप, तीजराम कश्यप, तिरित राम कश्यप, मनोज साहू, काशीराम कश्यप, द्वास राम यादव, छोटेलाल कर्ष, वासु यादव सवाब खान, रामविलास कश्यप, फोटोलाल साहू सहित समस्त ग्रामवासी द्वारा सहयोगी रहे।