जांजगीर-चांपा
श्रीमती जयकरण कश्यप का निधन

बिर्रा। दाउमुहल्ला निवासी भगवान प्रसाद कश्यप की धर्मपत्नी श्रीमती जयकरण कश्यप (उम्र 65 वर्ष) का निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय समतला तालाब स्थित करमैया मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र देवचंद कश्यप ने दी। अंतिम यात्रा में स्वजातीय बंधु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वे अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे कृपालु ज्वेलर्स के संचालक देवचंद कश्यप, पितांबर कश्यप व राजेश कुमार कश्यप की माता थी।