जैजैपुर

जैजैपुर में भीम रेजिनमेंट का ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं सदस्यता अभियान सम्पन्न हुआ

जैजैपुर। नवीन जिले सक्ती के विकासखण्ड जैजैपुर में भीम रेजिमेंट का ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं सदस्यता अभियान सम्पन्न हुआ।

जिसमें संगठन विस्तार करते हुए शिव महिलांगे (छिर्राडीह) को जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला सक्ती से बनाया गया। वही लोचन खाण्डे को जैजैपुर से ब्लॉक अध्यक्ष, करन कमलेश को उप ब्लॉक अध्यक्ष, रामप्यारे जांगड़े को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, राम लाल जांगड़े को जिला संयोजक, संजय जांगड़े जिला सचिव, सुमन सरकार ब्लॉक प्रभारी, कोमल रात्रे को ब्लॉक संयोजक, एवं मंझली जांगड़े को महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष, तनुजा डहरिया ब्लॉक महा मंत्री सहित ब्लॉक का गठन किया गया।
जिसमें सुरेंद्र रत्नाकर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जहां संगठन विस्तार करते हुए नये सिरे से गठन कर ब्लॉक में पदाधिकारी बनाया गया और समस्त क्षेत्रवासी बैठक में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान देते हुए नवीन जिले सक्ती में ब्लॉक जैजैपुर में पूर्ण रूप से संगठन को मजबूत करते हुए चर्चा ऊपर चर्चा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker