सक्ती

जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद ने DRM बिलासपुर को सौंपा मांग पत्र

सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बिलासपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को पत्र लिखकर सक्ती जिले सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। सांसद ने स्पष्ट किया कि सक्ती जिले के मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा विकासखंडों के लगभग 200 गांवों के नागरिक रेल यात्रा के लिए सक्ती स्टेशन पर ही निर्भर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने आगामी मंडल स्तरीय बैठक में इन जनहित की मांगों पर प्राथमिकता से विचार करने का आग्रह किया है।

सांसद द्वारा पत्र में उठाई गई प्रमुख मांगें:

सक्ती रेलवे स्टेशन:

1. सक्ती स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया जाए और सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल बनाया जाए।
2. प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 की ओर चौथी लाइन की तरफ FOB (ओवरब्रिज) का विस्तार हो तथा वार्ड 18 (स्टेशन के दूसरी तरफ) अतिरिक्त टिकट काउंटर खोला जाए।
3. टेमर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए एवं प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर अतिरिक्त यात्री शेड बनाए जाएं।
4. सक्ती स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस तथा रायगढ़-प्रयागराज ट्रेन का ठहराव (स्टॉपेज) दिया जाए।
5. टिकट आरक्षण का समय सुबह से शाम तक पुनः लागू किया जाए।

बाराद्वार एवं अन्य स्टेशन:

1. बाराद्वार में ROB (रोड ओवरब्रिज) का काम तुरंत शुरू कराया जाए और भागोड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण हो।
2. बाराद्वार स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1, 2 और 3 से डोलोमाइट लोडिंग बंद की जाए, क्योंकि इससे भीषण प्रदूषण फैल रहा है और स्थानीय आबादी प्रभावित हो रही है।
3. बाराद्वार में शालीमार-मुंबई मेल का स्टॉपेज दिया जाए तथा जनपथ स्कूल व आसपास की रेलवे भूमि पर सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाए।

अन्य स्टेशन:

सारागांव-देवरी में रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर का स्टॉपेज, नैला में लिफ्टयुक्त नया FOB, अकलतरा में आरक्षण काउंटर का समय बढ़ाने और कोसमंदा रेलवे फाटक की समस्या का स्थायी समाधान (ओवरब्रिज/अंडरपास) करने की मांग रखी गई।

क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी:

नर्मदा एक्सप्रेस का संचालन रायगढ़ से प्रारंभ करने, क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन चलाने और रायगढ़-कोरबा के बीच नई ट्रेन शुरू करने का सुझाव दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker