
सक्ती। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव एवम राज्य सचिव कैलाश सोनी के अध्यक्षता एवम ज़िला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवम ज़िला शिक्षा अधिकारी (ज़िला पदेन कमिश्नर) कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला संघ सक्ती से 22 प्रतिभागी लिपिका साहू, खुशी यादव शा. कन्या शाला सक्ती, आस्था देवांगन पी एम श्री कसेरपारा सक्ती, तन्नु बरेठ पी एम श्री सक्ती, महिमा सिदार, सोनिया सिदार, लिलीमा सिदार, युवराज, लक्की सिदार, पुष्कर शा. उ. मा. वि. केरीबंधा कमल किशोर चंद्रा, खिलेश्वर चन्द्रा, आयुष चंद्रा, सहज सिंह, खुशी बंजारे, साक्षी खुंटे, शिखा चंद्रा, प्रियल सिंह पी एम श्री जैजैपुर, देवेंद साहू बलौदा बाजार, भुवन बलौदा बाजार ने श्रीमती रंजिता राज जिला संगठन आयुक्त गाइड व विमल शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता शिविर अलनिया कोटा राजस्थान में 14 राज्यों के साथ अपनी प्रतिभागीता दी। इसमें सहायक के रूप में शोभा कुमार आनंद, दुर्गेश्वरी सिदार व रीना लहरे ने अपनी सहभागिता दी।

ज्ञात हो कि उक्त शिविर में अपनी संस्कृति, पारंपरिक धरोहर और अनेकता में एकता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जिसमे लोक गीत, लोक नृत्य, भारतीय त्यौहार, फ़ूड प्लाजा, राज्य एक्सिबिशन, राज्य एक्सपोजिसन, कैंप फ़ायर, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक विवाह समारोह। जिसमें हमारे राज्य ने राज्य एक्सिबिशन एवं फ़ूड प्लाजा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके लिए राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय से जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल जी ने समस्त टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित की है।




