जांजगीर-चांपा

छत्रपति शिवाजी महाराज मानव जीवन के लिए प्रेरणा : प्रवीण तिवारी

बिर्रा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिर्रा मंडल का हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव दिनांक 8 जून 2025 कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा लगाकर ध्वज प्रणाम करके किया गया। अमृत वचन व सुभाषितानी श्लोक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा लिया गया। गीत गौतम कश्यप द्वारा लिया गया। बौद्धिक प्रवीण तिवारी (मंडल घोष प्रमुख) द्वारा दिया गया।

अपने बौद्धिक में प्रवीण ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराणा प्रताप, जैसे शूरवीर हमारे अंदर ही हैं बस उन्हें जगाने की आवश्यकता है। अपने संगीत गुरु किशन देवांगन जी (किराना घराना) से संबंधित एक अनुभव में कहा कि गुरु यह नहीं कहता कि तुम्हे उस कांटे भरे मार्ग में चलना ही पड़ेगा, बल्कि गुरु का धर्म ही है अपने शिष्य में मार्ग को सरल बनाना। यदि छत्रपति शिवाजी ने यदि उस बूढ़ी माई की बात को गुरुमंत्र नहीं माना होता तो हिंदवी स्वराज सिर्फ सपन ही रह जाता। बौद्धिक के बाद शाखा विकिर किया गया। कार्यक्रम में देवप्रसाद तिवारी (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान संघ), पीतांबर कश्यप (खंड कार्यवाह), बुद्धेश्वर कश्यप (मंडल पालक), ध्रुव कहार (शाखा कार्यवाह), सिद्धार्थ तिवारी (मुख्य शिक्षक घिवरा), नवल किशोर तिवारी (जिला समन्वयक), गौतम कश्यप (मुख्य शिक्षक) एवं सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा में चल रहे 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी आचार्य एवं दीदी जी, मुख्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे। उक्तशय की जानकारी मनोज तिवारी (वर्गाधिकारी) द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker