छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने आज कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा इन छह जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जीपीएम, कोरिया, सूरजपुर और मुंगेली इन 7 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है। तापमान की बात करें तो गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 32.5°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम बरसेगा पानी

सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है।

सिस्टम कमजोर होने से क्या असर

लो-प्रेशर सिस्टम कमजोर हुआ, इसलिए पहले की तरह लगातार तेज बारिश नहीं होगी। साइक्लोन सर्कुलेशन अब भी सक्रिय है, इसलिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

क्षेत्रीय असर

दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ (कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़) जिलों में मध्यम बारिश। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बस्तर) में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे।

नमी और उमस

भारी बारिश का दौर थमेगा, वातावरण में नमी रहने के कारण दिन में उमस बढ़ेगी। बादल कम घिरेंगे तो तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

फ्लैश फ्लड का खतरा घटेगा

पिछले दिनों भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी। अब जलभराव या फ्लैश फ्लड का खतरा घटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker