छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त होगी जारी

सक्ती। जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा जिले के पंजीयन से बचे शेष सभी किसानों से अपील की गई है कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग तथा एग्रीस्टैक फार्मर आईडी का पंजीयन जल्द से जल्द करा लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 22वीं किस्त की राशि 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिन किसानों का आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन अद्यतन नहीं होगा, वे योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक 21 किस्तों के माध्यम से देशभर के पात्र किसान परिवारों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग तथा फार्मर आईडी (एग्रीस्टैक) का अद्यतन होना अनिवार्य है। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पंजीयन कराकर अपना विवरण अपडेट कर लें, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग तथा एग्रीस्टैक फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड कार्यालय या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker