हिंदी पर्चा के साथ दसवीं की परीक्षा शुरू

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 को भूगोल और भौतिक शास्त्र से शुरू हुआ है। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तालदेवरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां तालदेवरी, सिलादेही, बोरसी और बिर्रा से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीडीएस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर से परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा ने बताया कि 12वीं कक्षा में कुल 233 परीक्षार्थी में 2 छात्र अनुपस्थित रहे। वही हाई स्कूल 10वीं का हिन्दी पर्चा के साथ शुरू हुआ है। जिसमें 367 में 6 बच्चे अनुपस्थित थे। हिंदी का पर्चा देकर निकल रही सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा की छात्रा आकांक्षा कैवर्त्य ने ख़ुश होकर पेपर बढ़िया बनने की बात कही। वही अंशू कश्यप ने भी बढ़िया रहा कहके खुशी जताई। परीक्षा केंद्र में पुलिस की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। हिंदी पेपर में नोडल के रूप में ब्लाक मुख्यालय से गोस्वामी मैडम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। परीक्षा हाल में शांति व्यवस्था के केंद्राध्यक्ष सहित पर्यवेक्षकों की सराहना की।


