प्रगतिशील छत्तीसगढ़ विशाल प्रदर्शनी

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ विशाल प्रदर्शनी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सक्ती जिला के विज्ञान संचारकों शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय, शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा और शिक्षिका चंचला चन्द्रा द्वारा “No Magic Only Science” “जादू नही विज्ञान” के स्टाल मे विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जादू के उलझे रहस्यों में विज्ञान के सक्रिय योगदान को बताने का भरपूर प्रयास किया गया।
इसे देखने और समझने के लिए बच्चे, छात्र, पालक, माता पिता, बड़े बुजुर्गों की स्टाल पर भीड़ लग रही थी। जिसमें दाब, वायु मंडलीय दाब, अभिकेंद्रण बल, अपकेंद्रं बल, गुरु त्वाकर्षणबल, घर्षण बल, बल का विभाजन, दृष्टि भ्रम, प्रकाश, प्रकाश का परावर्तन, गणितीय मेजिक का रहस्य, पज्जल गेम, व्यक्ति की अतिरिक्त सोच, चुम्बक आदि का प्रयोग बहुत ही सहजता से बताया गया। जादुई रहस्यों को जानकारी प्रदान की गई जिनका उपयोग जादूगर लोगों को लुभाने में करते हैं। प्रदर्शन में सक्रिय सहभागिता देने वाले छात्रों को आर्गनाइजर टीम के सहयोग से स्टाल द्वारा गिफ्ट भी प्रदान किया गया। स्टाल में प्रदर्शन देखने वाले कुछ दर्शक दीर्घा से उनकी राय प्रदर्शनी के बारे में पूछा गया जो विजिटर डायरी में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया के रूप में दी कि उन्हें स्टाल की कौन सी गतिविधि अच्छी लगी।
प्रतिक्रिया देने वालों में सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े, आर्गनाइजर टीम दिल्ली से आकांक्षा, संतोष पावर जी, दतत्राशय सर, विनोद कुमार, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व सक्ती श्री अरुण कुमार सोम जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार चंद्रा जी, प्राचार्य ऋषभतीर्थ, बालोद से ऋषिकेश पांडेय जी, बालविकास विभाग से योगीता ठाकुर जी, परियोजना अधिकारी जी, सक्ती नगर के प्रतिष्ठित नागरिक गण, जिले से बच्चों को शामिल किये जाने वाले स्कूल, कालेज के प्राचार्य गण, प्रदर्शन मे लगाई गयी स्टालों के प्रतिनिधि भी स्टाल की जानकारी की प्रसंशा कर विजिटर डायरी मे प्रतिक्रिया दे रहे थे। स्टाल पर लगी भीड़ कार्यक्रम की सफलता को बता रहे थे।